Home खबर संताल परगना का इतिहास पुस्तक का हुआ लोकार्पण, जाने क्या है खास…

संताल परगना का इतिहास पुस्तक का हुआ लोकार्पण, जाने क्या है खास…

– सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी डा. सुनील कुमार सिंह की पुस्तक संथाल परगना का इतिहास का लोकार्पण किया गया

रांची :  क्राउन पब्लिकेशन के द्वारा छापी गई सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी डा. सुनील कुमार सिंह की पुस्तक संथाल परगना का इतिहास का लोकार्पण किया गया। पुस्तक का विमोचन दुमका में संथाल परगना के आयुक्त लालचंद डाडेल और दुमका के उपायुक्त ए. दोड्डे ने किया। इस अवसर पर क्राउन पब्लिकेशन के राजेंद्र कुमार आर्य भी उपस्थित रहे। पुस्तक संताल परगना का इतिहास में प्राचीन काल से स्वतंत्रता काल तक के इतिहास को शामिल किया गया है और इसे 13 अध्यायों में विभाजित किया गया है। इसमें संथाल विद्रोह 1855 और 1857 के विद्रोह, दामिन ए कोह शासन व्यवस्था, 1919-1947 के स्वतंत्रता आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन, संथाल अर्थव्यवस्था, समाज, संस्कृति, और मिशन की उत्पत्ति व प्रभाव पर विस्तृत जानकारी दी गई है। वहीं पुस्तक के माध्यम से डा. सिंह ने पहली बार संथाल परगना के सभी पहलुओं का एक साथ विवरण प्रस्तुत किया है, जो छात्राओं, शोधकर्ताओं और प्रशासकों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्द्धक है। 426 पृष्ठों वाली इस पुस्तक का मूल्य 900 रुपये है और इसे क्राउन पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित किया गया है।
Maurya News18 Ranchi.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version