Home खबर सीपीआइ और जवाहर लाल नेहरू बस सेवा कर्मचारियों ने किया 3 घंटे...

सीपीआइ और जवाहर लाल नेहरू बस सेवा कर्मचारियों ने किया 3 घंटे तक नगर निगम का घेराव

  • अपनी 8 सूत्रीय मांगों को ले किया घेराव, जुलूस मेन रोड शहीद चौक होते हुए रांची नगर निगम की ओर प्रस्थान किया

रांची : सीपीआइ और जवाहर लाल नेहरू बस सेवा कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से रांची नगर निगम का घेराव सह प्रदर्शन अपनी 8 सूत्रीय मांगों को ले किया। घेराव करने से पहले सभी कर्मचारी और कार्यकर्ता सीपीआइ राज्य कार्यालय अल्बर्ट एक्का चौक में एकत्रित हुए और फिर 11 बजे राज्य कार्यालय से जिला सचिव अजय कुमार सिंह, संरक्षक इम्तियाज अहमद खान, अध्यक्ष नीरज सिंह एवं सुरेंद्रनाथ दीक्षित के नेतृत्व में जुलूस निकाला। जुलूस मेन रोड शहीद चौक होते हुए रांची नगर निगम की ओर प्रस्थान किया। सभी कार्यकर्ता और बस कर्मचारी नारा लगाते हुए चल रहे थे। दुनिया के मजदूरों एक हो और अपने हक अधिकार के लिए लड़ाई जारी रखेंगे नारा लगाते हुए रांची नगर निगम के मुख्य गेट पर पहुंचे और वहां जाकर 3 घंटे नगर निगम के गेट को पूरी तरह से जाम कर दिया। गेट में तालाबंदी कर दी गई। जिससे कोई भी कर्मचारी या आम लोग अंदर नहीं जा पा रहे थे। नगर निगम के कार्यों को ठप कर दिया गया। दोनों गेट को बंद कर दिया गया था। निगम प्रशासक से मिलने का समय सुनिश्चित नहीं होने पर कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया। इसके बाद नगर निगम प्रशासन ने 17 जुलाई को प्रतिनिधिमंडल से मिलने का समय निर्धारित किया, तब जाकर घेराव कार्यक्रम स्थगित किया गया।

ये हैं मांगें :

  • 2010 से अब तक जो भी कार्य कर रहे कर्मचारियों का वेरिफिकेशन नगर आयुक्त अपनी निगरानी में कराए
  • झारखंड सरकार रांची नगर निगम जवाहर लाल नेहरू का सेवा संचालक एवं संचालित पूरी नियमावली के अनुसार संचालित करें
  • सभी बसों में भाड़ा निर्धारित करें, रेट चार्ट लगाए एवं टिकट उपलब्ध कराएं
  • महिला बस पर महिला कर्मचारी सुनिश्चित कराया जाए
  • सभी कर्मचारियों का वेतन भुगतान बैंक अकाउंट में किया जाए
  • कोई भी नोडल एजेंसी निविदा लेती है निविदा में स्पष्ट हो कि सभी कर्मचारी जो बस से 15 जुलाई तक कार्य कर रहे हैं उनको लेना आवश्यक होगा, निविदा में इन कर्मचारियों को जोड़कर निवेदन निकाले
  • लंबे समय से कार्यरत निगम में सभी कर्मचारियों व अधिकारियों का जो 3 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हैं, उनका स्थानांतरण किया जाए।

ये रहे शामिल :
प्रदर्शन में मुख्य रूप से सिमरन मिंज, किरण कुमारी, मोनिका कुमारी, दुर्गा कुमारी, चांदनी कुमारी, सोनाली कुमारी, सीमा कुमारी, परमिला कुमारी, सुनीता टोप्पो, असीमा मिंज, प्रियंका, एलिस, ममता कुमारी, रजनी किस्पोट्टा, मनविल कुजूर, रोशन लिंडा, संजय किस्पोट्टा, मो. इम्तियाज समेत कई अन्य शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version