Home खबर Subrato Cup : बालक वर्गों में ranchi से और बालिका वर्ग में...

Subrato Cup : बालक वर्गों में ranchi से और बालिका वर्ग में Simdega से होगा फाइनल मुकाबला

  • तीनों वर्गों में गुमला ने फाइनल में बनाई जगह,

रांची : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड और झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची ने प्रमंडल स्तरीय 62वीं सुब्रतो मुखर्जी फुटबाल प्रतियोगिता 2023 का आयोजन किया। फाइनल मुकाबले में बालक के दोनों वर्गों में रांची और गुमला ने फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। वहीं बालिका वर्ग का फाइनल सिमडेगा और गुमला के बीच खेला जाएगा। दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के सभी पांच जिला रांची, लोहरदगा, खूंटी, गुमला और सिमडेगा की अंडर 14 बालक, अंडर 17 बालक एवं अंडर 17 बालिका कुल तीन वर्गों में 15 टीमों के बीच मुकाबला होगा।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन का पहला सेमीफाइनल मैच अंडर 14 बालक वर्ग में संत इग्नियस हाई स्कूल गुमला ने संत जोसेफ हाई स्कूल कर्रा खूंटी को 3-1 से, दूसरा सेमीफाइनल में बेथनी कांवेंट रांची ने संत रेजिडेंशियल हाई स्कूल लोहरदगा को 3-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर 17 बालक वर्ग का पहला सेमीफाइनल मैच संत इग्नासिय हाई स्कूल गुमला ने एसएस प्लस टू हाईस्कूल कोलेबिरा सिमडेगा को ने 5-0 से, दूसरा सेमीफाइनल रमेश सिंह मुंडा हाई स्कूल बुंडू रांची ने संत रेसिडेंसियल हाई स्कूल लोहरदगा को 7-0 से पराजित कर फाइनल में स्थान पक्का किया।

अंडर 17 बालिका वर्ग में पहले सेमीफाइनल में केजीबीवी टांगर सिमडेगा ने ट्रायब्रेकर मुकाबले में उच्च विद्यालय अरु लोहरदगा को 3-2 से हराया तथा दूसरे सेमीफाइनल में संत पीएस उच्च विद्यालय रामपुर गुमला ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुमाहरिया रांची को ट्रायब्रेकर में 2-1 हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इसके पूर्व दूसरे दिन का मैच सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी विनय बंधु कच्छप, निर्मल बड़ाईक, पंकज तिर्की, जफर इमाम, देवचरण कच्छप, प्रदीप महतो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत की। प्रतियोगिता का पहला फाइनल 2 अगस्त को अंडर 14 बालक का सुबह 9 बजे, दूसरा फाइनल अंडर 17 बालिका का 10:30 बजे तथा तीसरा फाइनल अंडर 17 बालक का 12 बजे खेला जाएगा।

इनका रहा सहयोग :
प्रतियोगिता को सफल बनाने में आनंद कुमार (लेखा पदाधिकारी), जयंत कुमार (सहायक अभियंता), मनोज कुमार (प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सिल्ली), मो. इम्तियाज (प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी चान्हो) एवं शारीरिक शिक्षा शिक्षक इम्तियाज हुसैन, सुशील कच्छप, प्रवीण बाजरे, अवंतिका, बीना लकड़ा, अनामिका तिर्की, दयानंद लकड़ा, बिंदेश्वर महतो, विवेक कुमार, सुरेश महतो समेत आयोजन समिति के शारीरिक शिक्षा शिक्षक एवं प्रखंड साधन सेवी ने मुख्य भूमिका निभाई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version