Home खबर आठ जिला के 800 बच्चे एवं 24 शिक्षक शैक्षणिक भ्रमण के लिए...

आठ जिला के 800 बच्चे एवं 24 शिक्षक शैक्षणिक भ्रमण के लिए कोलकाता हुए रवाना

– रांची, हजारीबाग, चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, सिमडेगा एवं गुमला के बच्चे व शिक्षक शामिल हैं

– दो दिनों तक वे विभिन्न शैक्षणिक स्थलों का भ्रमण करेंगे इसके बाद 2 फरवरी को रांची लौटेंगे

रांची : समग्र शिक्षा अंतर्गत राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत आठ जिला के 800 बच्चे एवं 24 शिक्षक शैक्षणिक भ्रमण के लिए हटिया स्टेशन से कोलकाता रवाना हुए। जिसमें रांची, हजारीबाग, चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, सिमडेगा एवं गुमला के बच्चे व शिक्षक शामिल हैं। दो दिनों तक वे विभिन्न शैक्षणिक स्थलों का भ्रमण करेंगे इसके बाद 2 फरवरी को रांची लौटेंगे। बच्चे शैक्षणिक भ्रमण के क्रम में कोलकाता अंतर्गत बोटैनिकल गार्डन, साइंस सिटी, बिरला प्लैनेटेरियम, हावड़ा ब्रिज, विक्टोरिया मेमोरियल, इंडियन म्यूजियम, बेलूर मठ इत्यादि में जाकर वहां के बारे में जानकारी इकट्ठा करेंगे। साइंस सिटी में विज्ञान के विभिन्न प्रयोगों का अनुभव करेंगे।

राज्य परियोजना निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची शशि रंजन द्वारा विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को विदा किया गया। समारोह में प्रशासनिक पदाधिकारी झारखंड शिक्षा परियोजना, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज एवं रेलवे के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Maurya News18 Ranchi.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version