Home खबर इंटरनेट मीडिया इंफ्लुएंसर और फाइनेंशियल एजुकेटर सीए साकची जैन को फोर्ब्स 30...

इंटरनेट मीडिया इंफ्लुएंसर और फाइनेंशियल एजुकेटर सीए साकची जैन को फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया 2025 में मिला स्थान

– रांची शाखा अध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया ने दी बधाई

रांची : द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) रांची शाखा के अध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और वित्तीय शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने वाली सीए साकची जैन को फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया 2025 सूची में चयनित होने पर बधाई दी है। सीए साकची जैन ने डिजिटल माध्यमों के जरिए वित्तीय साक्षरता को एक नया आयाम दिया है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया के जरिए युवाओं और आम जनमानस को वित्तीय जागरूकता की दिशा में प्रेरित किया है। यह सम्मान उनके प्रयासों की वैश्विक मान्यता का प्रमाण है। इस अवसर पर सीए अभिषेक केडिया ने कहा सीए साकची जैन की यह उपलब्धि न केवल चार्टर्ड अकाउंटेंसी पेशे के लिए गर्व का विषय है बल्कि यह यह दिखाता है कि कैसे एक सीए अपनी विशेषज्ञता से समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। उनकी मेहनत, नवाचार और समर्पण युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा हैं। हम रांची शाखा की ओर से उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। रांची शाखा ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि को ICAI के गौरव के रूप में स्वीकार किया है और आशा व्यक्त की कि भविष्य में और भी युवा प्रोफेशनल्स अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे। उनके कार्यों के लिए आईसीएआई की रांची शाखा के अध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया के द्वारा रांची शाखा के उपाध्यक्ष सीए अनीश जैन, कोषाध्यक्ष सीए विवेक खोवाल अन्य सदस्य सीए अंशु गुप्ता और सीए हर्ष अग्रवाल की उपस्थिति में सीए साकची जैन को सम्मानित कर चुके हैं।
Maurya News18 Ranchi.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version