Home खबर बिहार : बीएयू के 81 छात्रों ने आईसीआर और यूजीसी नेट में...

बिहार : बीएयू के 81 छात्रों ने आईसीआर और यूजीसी नेट में लहराया परचम…

पटना : राज्य का एकमात्र कृषि विश्वविद्यालय (BAU) में बेहतर एकेडमिक माहौल का नतीजा अब दिखने लगा है। विगत वर्षों में 25 से 30 छात्र आईसीआर और यूजीसी नेट में सफल हो पाते थे। लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। इस वर्ष का परिणाम शानदार रहा है। आईसीआर और यूजीसी नेट के परीक्षा परिणाम में BAU के अधीन महाविद्यालयों से 81 छात्रों ने जेआरएफ और नेट की परीक्षा पास की है। जबकि 2022 में 25 और 2021 में सिर्फ 33 छात्रों ने सफलता पाई थी।

जन संपर्क पदाधिकारी डा. राजेश कुमार ने बताया कि कुलपति डा. डीआर सिंह ने इसी वर्ष अपने कार्यकाल के शुरुआत में ही एकेडमिक माहौल को बदलने पर जोर दिया था। BAU के शिक्षकों द्वारा JRF और NET के लिए अतिरिक्त कक्षाएं शुरू की गई थी। वहीं कमजोर छात्रों के लिए रेमेडियल क्लास भी शुरू किया गया।

सबसे अधिक हर्टिकल्चर के छात्र हैं शामिल
सफल 81 छात्रों में से सर्वाधिक हार्टिकल्चर (वेजिटेबल) से 29 छात्रों ने परचम लहराया है। वहीं प्लांट पैथोलोजी से 14 छात्रों ने सफलता पाई है। नेट में छात्रों की सफलता किसी भी विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण अध्ययन और अध्यापन का मानक माना जाता है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों का नेट में बड़ी संख्या में सफल होना गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक माहौल को दर्शाता है।

कुलपति डा. डीआर सिंह ने छात्रों की सफलता पर हर्ष प्रकट करते कहते हैं कि विश्वविद्यालय में बेहतर होते एकेडमिक माहौल के चलते छात्रों में अध्ययन के प्रति आकर्षण बढ़ा है। छात्रों की सफलता से विश्वविद्यालय की रैंकिंग में सुधार होगी। साथ ही कृषि शिक्षा के प्रति नए छात्र भी आकर्षित होंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version