Home खबर AJSU के हेल्प डेस्क की DSPMU से हुई शुरुआत

AJSU के हेल्प डेस्क की DSPMU से हुई शुरुआत

– छात्र छात्राओं की समस्याओं का किया जाएगा निराकरण

रांची : अखिल झारखंड छात्र संघ (AJSU) की हेल्प डेस्क (सहायता केंद्र) छात्र छात्राओं के लिए उनकी समस्या संबंधी सभी तरह की जानकारी के लिए हेल्प डेस्क की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी रांची से हुई। अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने कहा कि यह अभियान राज्य भर के कॉलेजों एवं यूनिवर्सिटी में हेल्प डेस्क प्रारंभ किया जाएगा। छात्र छात्राओं की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा और छात्र हित में उनको सही मार्गदर्शन दिया जाएगा। इस  मौके पर आनंद यादव, बबलू मंडल, राजकुमार, आदित्य पटेल, आर्यन राज, अभय कुमार, करिश्मा झा, संजना राठौड़, दीपा कुमारी इत्यादि उपस्थित रहे।

Maurya News18 Ranchi.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version