Home खबर नैतिक मूल्यों के कारण DAV संस्था की अलग है पहचान

नैतिक मूल्यों के कारण DAV संस्था की अलग है पहचान

  • सम्मानित व पुरस्कृत होना बड़े गौरव की बात, यह मुकाम लगन, कड़ी मेहनत, जिद व जुनून से मिलता है : डा. जेपी शूर

रांची : डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल (DAV Hehal) में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन शहर के डीएवी विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा JEE मेंस, JEE एडवांस, NEET एवं CUET जैसी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को डीएवी कालेज प्रबंधन समिति नई दिल्ली के निदेशक डा. जेपी शूर (PS-1) द्वारा शाल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों, शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि सम्मानित व पुरस्कृत होना बड़े गौरव की बात होती है। यह मुकाम लगन, कड़ी मेहनत, जिद व जुनून से मिलता है। उन्होंने सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि अभी तो आसमान की ऊंचाईयां तय करनी है अत: चुनौती भरे रास्तों में अवसरों का फायदा लेकर बुलंदियां छुएं और शिक्षित व संस्कारित होकर समाज व देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। उन्होंने आर्य समाज एवं स्वामी दयानंद सरस्वती, महात्मा हंसराज, आनंद स्वामी के बारे भी जानकारी दी।

डीएवी पब्लिक स्कूल्स झारखंड जोन-बी के क्षेत्रीय सहायक पदाधिकारी एमके सिन्हा ने कहा कि हम यहां इकट्ठे हुए हैं न सिर्फ विद्यार्थियों की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए बल्कि हमारे मूल्यों और नैतिकता को सम्मान देने के लिए। विद्यालय के प्राचार्य एसके मिश्रा ने कहा कि हम सबका सौभाग्य कि हमारे निदेशक ने नौनिहालों को सम्मानित किया। इस अवसर पर बच्चों के साथ-साथ हम सभी भी सम्मानित महसूस कर रहे हैं। निदेशक के नेतृत्व में डीएवी संस्था दिनोंदिन आगे बढ़ रही है।

ये प्रतिभाएं हुईं सम्मानित :

  • एनएस डीएवी पब्लिक स्कूल कांके की अंजली मिश्रा, वैभव अरिजीत एवं मोहित आनंद को जेईई मेंस एवं सृजन प्रिया, मनीष कुमार को नीट परीक्षा के लिए सम्मानित किया गया।
  • एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग के सृजन स्वप्निल, अंकित चंद्र अमन, नौमिश्राना तीर्थ, अदिति राज को जेईई मेंस एवं दीप कुमार गुप्ता, प्रियंक कुमार झा, आयुष राज को नीट परीक्षा के लिए तथा शिवम, मनु श्रेया को सीयूईटी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया।
  • डीएवी गांधीनगर की अदिति सिन्हा, पूनम कुमारी को जेईई मेंस एवं रोहित कुमार को नीट परीक्षा के लिए सम्मानित किया गया।
  • डीएवी पब्लिक स्कूल बरियातू की सीयूईटी परीक्षा की नेशनल टापर कात्यायिनी मदेती, सीयूईटी में उत्कृष्ट अंक अर्जित करने वाले शुभम कुमार को भी सम्मानित किया गया।
  • डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल के विशाल कुमार, बीरेंद्र पांडेय, अंगद भगत को नीट एवं राहुल राज, अमन कुमार, अभिजीत सिंह को जेईई मेंस की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया।
  • डीएवी हेहल के अभिनव श्रीवास्तव, मयंक, अभिज्ञान श्रीवास्तव, सशक्त केशरी को जेईई एडवांस एवं जया कुमारी, प्रिंस पटवा, मानस कुमार आदि को जेईई मेंस व आदित्य कुमार मिश्रा को नीट, मान्या गोयल को सीयूईटी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया।

ये रहे उपस्थित :
इस अवसर पर अरुण कुमार क्षेत्रीय पदाधिकारी, ओपी मिश्रा सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी, डा. उर्मिला सिंह सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी, वीके पांडेय मैनेजर डीएवी हेहल सह प्राचार्य डीएवी बरियातू, एसके सिन्हा प्राचार्य, टीपी झा प्राचार्य, प्रज्ञा सिंह प्राचार्या एवं झारखंड राज्य के विभिन्न डीएवी विद्यालयों के गणमान्य प्राचार्य आदि उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version